Garhwa News: खुले आसमान के नीचे रखा साइकिल खराब होने की आशंका
गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के बीच दी जानेवाली साइकिल खुले आसमान के नीचे धूल फांक रही है। उक्त साइकिलें छात्रों तक न पहुंचकर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी आवास परिसर की शोभा बढ़ा रही हैं। साइकिलों को न तो छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया जा रहा है और न ही उसे सुरक्षित स्थान पर ही रखा जा रहा है। बारिश और धूप के बीच बाहर रखी साइकिल में जंग लगने की आशंका है। कुछ साइकिल में जंग लगनी शुरू हो गयी है तो कुछ साइकिलों की मुट्ठी का रबर और सीट भी फटना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं जहां साइकिल रखी गयी है वहां बारिश होने के बाद घास भी उगना शुरू हो गया है। छात्र भी साइकिल मिलने की उम्मीद के बाद वहां देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि खराब होने से पहले साइकिल का वितरण छात्र-छात्राओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.