गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। शिक्षा के अधिकार और स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां शौचालय अनुपयोगी पड़ा है। उसके कारण छात्र-छात्राओं को शौच के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। शनिवार को वार्ड सदस्य गीतांजलि देवी के प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय की बदहाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय नहीं होने के कारण बच्चे पढ़ाई के दौरान बार-बार बाहर निकल जाते हैं। उससे न सिर्फ पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा भी खतरे में है। साथ ही ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन को लेकर आरोप लगाया। कहा कि मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन ...