गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। सीओ जयशंकर पाठक ने गुरुवार देर शाम को प्रखंड मुख्यालय में संचालित कई खाद बीज दुकानों का औचक जांच किया। सीओ की जांच में कई दुकानों में अनियमितता मिली। अवैध रूप से दुकान का संचालन कर रहे दुकानदारों की सीओ की गाड़ी रूकते ही हाथ पांव फूलने लगे। सीओ दुकानों पर पहुंचकर जांच की। उस दौरान कई दुकानदारों ने जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए अविलंब दुकान संचालन रोक लगाने का निर्देश दिया ।वहीं नियमानुकूल चल रहे दुकानदारों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी चीजों की जांच की। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित दुकानदारों को उनके द्वारा सही तरीके से दुकान संचालन करने का सख्त निर्देश द...