गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के टेटूका कला और खुर्द भुइयां टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अग्रगति संस्था के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा व प्रशिक्षिका अंजू कुमारी द्वारा वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने, बैंक खाता एवं उसके लाभ, डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके व बचाव के उपाय के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता के लाभ, अपने खातों का केवाईसी करवाने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उसके साथ ही अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाने की अपील की...