गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र खरौंधी में 22 जुलाई को प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और नव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों-सह-सचिवों को आवश्यक प्रतिवेदन के साथ समय पर बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। एजेंडा में ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड, ईवीवी में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, यू-डायस प्लस के तहत नामांकन एवं प्रोफाइल अद्यतन, जे-गुरुजी ऐप में स्प्लिट सिलेबस की समीक्षा, एक पेड़ मां के नाम ...