गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को परिसदन भवन स्थित सभागार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ राज्यहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तीखा वारबैठक में खनिज मुद्दों पर चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम से जुड़े मुद्दे को झारखंड के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि झारखंड देश का प्रमुख खनिज-निर्भर राज्य है और खनिज से प्राप्त राजस्व राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जुलाई...