गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उक्त अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ फहराया गया। झंडोत्तोलन के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम की धुन से गूंज उठा। लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Munger News: नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा, विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प,समारोह का मुख्य आयोजन प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान ग...