गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड के लाइसेंसधारी खाद और बीज दुकानदारों ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार को आवेदन सौंपकर अवैध रूप से खाद बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदनकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रखंड क्षेत्र के मेन बाजार सहित कई गांवों में उत्तर प्रदेश से खाद लाकर बिना लाइसेंस के उसकी बिक्री की जा रही है। उससे न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि लाइसेंसधारी खाद-बीज विक्रेताओं का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जबकि अवैध रूप से खाद बेचने वाले खुलेआम कारोबार कर रहे हैं।आवेदन यह भी पढ़ें- Gauriganj News: उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी पर निरस्त होगा लाइसेंस देने वालों में मेहता बीज भं...