गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: केतार। केतार-खरौंधी पथ के सीसरी मोड़ पर शनिवार को दिव्यांग संघ का कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। उपस्थित दिव्यांग संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग संघ का कार्यालय खुलने से अब दिव्यांगों को सहूलियत होगी। उन्हें अपने कार्यों की रूप रेखा बनाने तथा विचार विमर्श के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज फौजी के द्वारा किया गया। मौके पर कमिटी के डायरेक्टर श्याम बिहारी राम सहित अध्यक्ष लोलेश्वर राम सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...