गढ़वा, सितम्बर 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशियों का स्वागत किया तथा उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न आयोजनों और पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों की उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अरविंद कुमार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। सहायक कुलसचिव डॉ. राहुल ...