Garhwa News: कुआं में गिरने से युवक की मौत
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के चंद्रवंशी टोला निवासी 42 वर्षीय विनोद चंद्रवंशी की मौत कुआं में गिर जाने से हो गई। परिजनों के अनुसार विनोद गांव में घूम कर घर आ रहा था। घर से करीब 20 फीट पहले रास्ता के बगल में कुआं है जिसमें फिसल कर गिर गया। आसपास के लोगों ने तत्काल कुआं से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.