Garhwa News: कुआं में गिरने से बच्ची घायल
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में कुआं में डूबने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रामकुमार मेहता की आठ वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के पास स्थित कुआं के पास खेल रही थी। उसी दौरान कुआं में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.