गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कुंबा कलाडीह गांव से रक्सी सिवाना के बियवा टोला तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। वहीं बारिश के कारण कई हिस्सों में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कुंबा कलाडीह से रक्सी सिवाना के बियवाटोला तक जानेवाली सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। आसपास के गांवों और टोलों के लोग प्रतिदिन इसी रास्ते का उपयोग कर बाजार, स्कूल, अस्पताल और प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है।बरसात के दिनो...