गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव निवासी विनोद कुमार रवि का पुत्र 18 वर्षीय चंदू कुमार कीटनाशक खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर भाई से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर आपस में नोक झोंक हुआ था। उसी बात को लेकर युवक ने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...