गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा। वनांचल डेंटल कालेज एवं अस्पताल के सभागार में एंटी रैगिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डा. संतोष, नोडल आफिसर, एंटी रैगिंग कमेटी, डा. एके सिन्हा, पूर्व डीसीआइ सदस्य, डा. ललन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, बीडीएसयू, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, वीईडब्ल्यूटी, नसीम अंसारी, सब इंस्पेक्टर, गढ़वा थाना ने रैगिंग संबंधित जानकारी दी। विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः रैगिंग मुक्त परिसर बनाने का सुझाव दिया। उसके दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...