गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-श्री बंशीधर नगर मार्ग पर लगमा गांव के समीप गुरुवार को कार के अचानक मुड़ने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनारवा गांव के आसना बांध टोला निवासी कमलेश चंद्रवंशी, उसकी पत्नी रीता देवी, तीन वर्षीय पुत्री सब्या रानी और राजकुमार चंद्रवंशी के पुत्र वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...