गढ़वा, अगस्त 28 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के ऊचरी स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को कार के चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गढ़देवी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार चंद्रवंशी का पुत्र आरभ कुमार चंद्रवंशी एवं श्रवण प्रसाद चौरसिया का पुत्र पीयूष कुमार चौरसिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में आरभ कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि वह अपने दोस्त पीयूष कुमार के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी क्रम में वह कब्रिस्तान के पास दोनों खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक कार सवार ने तेज गति से आकर उसे धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अज्ञात वाहन के चपेट आने से एक व्यक्ति घायल इसके बाद दोनों को घायलावस्था में छोड़कर कार सवार वहां से फरार हो गया।इस घटना को देखकर राहगीरों ने उसे सदर अस्पताल लाया। ज...