गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं। समस्याओं के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के सुखबाना निवासी चंद्रदेव राम ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड होने के बावजूद राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है। वह एक अत्यंत गरीब व्यक्ति हैं। किराए के घर में रहते हैं। प्रखंड प्रमुख की ओर से दिए गये आवेदन में कहा गया कि भुक्तभोगी का राशन चालू कराने को लेकर प्रखंड और जिला स्तर पर कई बार प्रयास किया लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने मामले की आवश्यक जांच कराते हुए राशन कार्ड...