Garhwa News: कांडी से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। सावन माह की आस्था और भक्ति के बीच गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत राणाडीह से श्रद्धालुओं का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा नगरी देवघर के जयघोष से पूरा गांव शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति को देखकर गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। देवघर के लिए प्रस्थान करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने गांव में पारंपरिक ढंग से भ्रमण किया। उस दौरान सबसे पहले ग्राम देवता देवकूर बाबा के स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पूजा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का पहला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.