गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों सहित कोचिंग संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही वह मार्गदर्शक होते हैं, जो जीवन में सही दिशा दिखाते हैं और सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कंदरी में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक...