गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पिछले 16 दिनों से बंद रहने पर शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पूर्व उपप्रमुख सह आजसू के जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण गरीब, आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग की सैकड़ों छात्राओं की पढ़ाई से वंचित हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जून को विद्यालय में अचानक लगभग 80 छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद सभी छात्राओं को इलाज के उपरांत उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: मध्य विद्यालय तपसा में एक शिक्षक के भरोसे 102 बच्चों का भविष्य घटना के 16 दिन बीत...