गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरौंधी में फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद तेज हो गई है। उसी क्रम में शुक्रवार को विज्ञान शिक्षिका अंजन प्रसाद और सामाजिक विज्ञान शिक्षिका चंदा कुमारी ने विद्यालय में योगदान दिया। विभाग के निर्देश के आलोक में दोनों शिक्षिकाओं ने वार्डन-सह-नोडल शिक्षिका को योगदान आवेदन सौंपा। दोनों ने विद्यालय में योगदान स्वीकार करने का अनुरोध किया। उसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विद्यालय में हुई फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद उपायुक्त के निर्देश पर वार्डन, लेखापाल, दो शिक्षिकाओं और एक रसोइया सहित कुल पांच कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था। घटना के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभाव...