गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के कार्णपुरा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए 150 मतदाताओं को सुनवाई में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया था। हालांकि, समाचार भेजे जाने तक केवल 72 मतदाता ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। मौके पर मौजूद अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योग्य मतदाताओं का नाम फिलहाल छूट गया है, वे सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से अपना नाम मुख्य सूची में जुड़वाने का पूरा लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अहर्ता प्राप्त लोगों से अपना नाम जुड़वाने की अपील की है। मौके पर मुखिया अजीत कुमा...