Garhwa News: करंट लगने से अधेड़ की मौत
गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: करंट लगने से अधेड़ की मौत गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी 55 वर्षीय गोरख पासवान की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोरख धनरोपनी के लिए खेत का पटवन कर रहा था। उसके लिए मोटर का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान वह बिजली करंट के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.