गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड के मुकुंदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय भगवान राम शुक्रवार दोपहर सिसोईया बांध के पास बकरी चराने के दौरान हो रही बारिश के दौरान छाता लगाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट के झूलते बिजली तार के संपर्क में आने से घायल हो गया। संयोगवश उसी समय बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उससे उनकी जान बच गई। घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए केतार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाई वोल्टेज का तार वर्षों से काफी नीचे झूल रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने उसे दुरुस्त नहीं कराया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण लोगों ने विभाग से अविलंब तार को ठीक कराने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवा...