Garhwa News: एसपी ने जवानों की सुनी समस्या
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा। एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना/ओपी प्रभारी के साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। उसे गंभीरता से सुनकर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को सभी समस्याओं के स-समय निराकरण के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्यालय डीएसपी यशोदा, रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.