गढ़वा, नवम्बर 5 -- Garhwa News: चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ कुमार मयंक भूषण और उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने बीएलओ, सुपरवाइजर तथा प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा। जिन मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के माध्यम से कागजात बनवाने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने गलत मैपिंग में सुधार करने तथा नो मैपिंग वाले मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित एसडीओ ने सभ...