गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने व नए मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर बुधवार को स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय राजी में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने वर्ग 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। उसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: नॉन मैपिंग मतदाताओं की 24 अगस्त से नोटिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ सभी मतदान केंद्र...