गढ़वा, जुलाई 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। एसआईआर के काम में उगाही के आरोप में रंका प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 383 की बीएलओ जबीला खातून को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई का 24 घंटा बीता था कि राशि उगाही का एक अन्य मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई। नए मामले में जिलांतर्गत भवनाथपुर विस क्षेत्र के बूथ नंबर 406 की बीएलओ कुसुम देवी पर गाज गिरी है। राशि की उगाही के आरोप में उसे कार्यमुक्त करने की अनुशंसा की गई है। उक्त आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की ओर से निर्गत किया गया है। मालूम हो कि एसआईआर के काम में राशि उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धुरकी से जांच कराई गई। जांच के दौरान आरोपी बीएलओ की ओर से एसआईआर से संबंधित कार्य करने में ...