गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरवाटोली में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल बेचे जाने के आरोपों से जुड़े वायरल ऑडियो और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) के निर्देश पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) रेणू बाला और एमडीएम प्रभारी रामविजय साह विद्यालय पहुंच पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान बीपीओ ने प्रधानाध्यापक कुश चौधरी, सहायक अध्यापक सोहित राम विद्यालय के शिक्षकों और मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइया से अलग-अलग पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Garhwa News: समय पर नहीं मिल रहा एमडीएम, अल्पाहार में भी कटौती से नाराजगी उन्होंने विद्यालय में...