गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। गढ़वा व्यवहार न्यायालय के एडीजे द्वितीय प्रभात शर्मा ने रविवार की दोपहर सपरिवार केतार स्थित प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां भगवती से अपने परिवार सहित जिलेवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने हवन कुंड में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने वहां की साफ-सफाई और प्राकृतिक वातावरण की भी सराहना की। उस दौरान एडीजे ने मंदिर विकास समिति के सदस्यों से बातचीत कर मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर...