Garhwa News: उद्घाटन मैच में उदयपुर की टीम ने छह विकेट से जीता मैच
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: रमकंडा। प्रखंड के मुड़खुड़ गांव में मुड़खुड़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीसी प्रतिनिधि लालमोहन पासवान, चैनपुर गढ़ के भानु प्रताप सिंह और समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी हकीक अंसारी उपस्थित थे। अतिथियों ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मुकाबला उदयपुर और मुड़खुड़ गांव की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उदयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुड़खुड़ की टीम को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.