Garhwa News: उद्घाटन मुकाबले में बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब 2-1 से जीता, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा
गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के काला खजुरी गांव में सोमवार को स्व. अलबिना तिर्की (शिक्षिका) मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब, काला खजुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंजुर टोला फुटबॉल क्लब, उगरा को 2-1 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में काला खजुरी की टीम ने बाजी मार ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिप्रियन केरकेट्टा ने कहा कि उनकी दिवंगत मां अलबिना केरकेट्टा शिक्षिका थीं। उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी गहरी रुचि थी। वह बच्चों को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.