गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। उसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उक्त अवसर पर जुलूस निकाला जाएगा। पैगंबर-ए-इसलाम हजरत मोहम्मद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।मान्यताओं के अनुसार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, जिसे पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है। उसे मिलाद उन नबी, ईद-ए-मिलाद या बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। उक्त अवसर पर पैगंबर मुहम्मद के जीवन, उनके आचरण और उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय परंपराओं और चांद देखने के आधार पर आयोजन की तारीख में अंतर हो सकता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जिले भर में आज निकलेगा...