गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पेफी झारखंड, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 वर्ग के सेमी फाइनल मैच में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 6-0 से हराकर और आरके पब्लिक स्कूल ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमी फाइनल मैच में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका की टीम ने शुरू से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका के टीम की ओर से अनुराधा ने दो गोल, विजय सिंह, चंदन राम, छोटू सिंह और रवि रंजन ने एक-एक गोल किया। दूसरे सेमी फाइनल मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा की ओर से खेल के पहले हाफ में आरके पब्लिक स्कूल के हिमांशु ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दिया। उसके बाद द...