गढ़वा, नवम्बर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उनका आवासीय परिसर इन दिनों आस्था और भक्ति का अनुपम संगम बना हुआ है। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य छठ घाट और छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा है। पूर्व मंत्री की भाभी अमिता ठाकुर छठ व्रत कर रही हैं। छठ महापर्व के आयोजन के लिए आवासीय परिसर में विशेष रूप से तालाब और भव्य छठ घाट का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, विधायक ने किया निरीक्षण पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महापर्व में पूर्व ...