Garhwa News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर हवन-यज्ञ और भजनों से गूंजा इलाका
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को डीएवी मॉडल स्कूल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। हरिद्वार से आए आचार्य कृष्ण देव ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जयपुर से आईं भजनोंपदेशिका ज्योति आर्या ने भजनों के माध्यम से सामाजिक संबंधों, पारिवारिक मूल्यों और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को पेश किया। ज्योति आर्या ने अपने भजनों में भाई-भाई, माता-पिता, पति-पत्नी और समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव का संदेश दिया। भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भजन और हवन-यज्ञ का लाभ लिया। यज्ञ में यजमान के रूप में नंदकुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.