गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा के वार्षिकोत्सव का समापन सोमवार को डीएवी मॉडल स्कूल परिसर में वैदिक यज्ञ, भजन और विचार गोष्ठी के साथ हुआ। हरिद्वार से पधारे आचार्य कृष्ण देव जी ने पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सुख-शांति व मंगलकामना के लिए वैदिक मंत्रों के साथ बृहद यज्ञ संपन्न कराया। मौके विभिन्न यजमानों, विद्यालय की शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आर्य समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता बढ़ाने और मन के विकारों को दूर करने में सहायक हैं। उन्होंने इसे शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला पवित्र प्रयास बताया। मौके पर जयपुर से आईं भजनोंपदेशिका ज्योति आर्य ने अपने सुमधुर भजनों से श्रोताओं क...