गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत रमना प्रखंड के मगरा निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा के घर में अचानक आग लगने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर में रखे जमीन के कागजात, करीब 65 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण, राशन सामग्री और पहनने के कपड़े समेत घर का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में फाउंडेशन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए राशन सामग्री की व्यवस्था की गई तथा तत्काल 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सचिव रितेश तिवारी ने कहा क...