Garhwa News: आंबेडकर प्रतिमा की रेलिंग तोड़ मारपीट का आरोप
गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: बिशुनपुरा। थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव निवासी करण कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर पिपरी कला स्थित जमा दो विद्यालय के समीप स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की घेराबंदी को क्षतिग्रस्त करने और मारपीट, गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार विद्यालय के समीप डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा की सुरक्षा और परिसर की व्यवस्था के लिए चारों ओर रेलिंग से घेराबंदी की गई है। करण का आरोप है कि पिपरी कला निवासी शिवकुमार कुमार, शुभम कुमार, ददन कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार और अनुज कुमारद्वारा उक्त रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब उन्होंने इस संबंध में आपत्ति जताई तो आरोपितों द्वारा उनके साथ कथित रूप से मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.