गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से जिले में बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। वहीं, खेतों में पककर तैयार धान और काटकर रखी गई फसल पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। जिलांतर्गत कांडी, मेराल, डंडई सहित अन्य प्रखंडों में बारिश और तेज हवा के कारण कई जगह धान की फसल खेतों में गिर गई है। दूसरी ओर बारिश से खेतों में नमी लौटने के कारण रबी फसलों की बुआई की उम्मीद भी जगी है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 'अर्नब' का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसमतैयार धान की फसल पर नुकसान का खतरा मेराल प्रखंड के प्रगतिशील किसान शिवनाथ कुशवाहा ...