Garhwa News: अरहर के खेत से ट्रैक्टर पार करने के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: केतार। थाना क्षेत्र के ताली गांव में अरहर लगे खेत से जबरन ट्रैक्टर पार कर दूसरे खेत की जुताई करने जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक विधवा महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को परिजनों ने इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में रामचंद्र सिंह, सूबा सिंह, सुनीता देवी, रामनारायण सिंह और रोशन सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं। घायलों के अनुसार, रामचंद्र सिंह और सूबा सिंह के हाथ की हड्डी टूट गई है। दोनों के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि एक दर्जन लोग घर में घुसकर मारपीट किया है। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और बेटियों को भी लाठियों से पीटा गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.