Garhwa News: अरसली दक्षिणी पंचायत में सड़क से हटा अतिक्रमण
गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत में सार्वजनिक मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव की अगुवाई में मजूराही और बाघमनवा टोला से अभियान की शुरुआत की गई। जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए मुख्य पथ की निर्धारित 24 फीट चौड़ाई बहाल कराई गई।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अभियान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मुखिया की पहल की सराहना की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक रास्तों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.