गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रमकंडा नगर इकाई का पुनर्गठन शनिवार को जिला संयोजक राजा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और छात्रहितैषी बनाने के उद्देश्य से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से विनोद कुमार को नगर अध्यक्ष, सुबित कुमार को नगर मंत्री, साक्षी कुमारी व आराधना कुमारी को नगर सह मंत्री, रूपलाल गौड़ को मीडिया प्रभारी व अंकित कुमार को आयाम प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। उसके अतिरिक्त संगठन के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों को गति देने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजा ने कहा क...