Garhwa News: अब मोहल्ले में ही इलाज, जांच और दवा की सुविधा
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने में जन आरोग्य मंदिर और मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, जरूरी जांच और दवाओं की सुविधाएं मिल रही हैं। इससे सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की परेशानी कम हुई है। फिलहाल गढ़वा शहर में दो जन आरोग्य मंदिर और चार मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक संचालित हैं। इन केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ओपीडी चल रही है। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। जन आरोग्य मंदिर और मदर टेरेसा क्लीनिक के संचालन से लोगों को घर के नजदीक इलाज मिल रहा है। इससे समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.