Garhwa News: अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग
गढ़वा, अक्टूबर 3 -- Garhwa News: गढ़वा। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़वा पुलिस ने जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही संवेदनशील और संभावित मार्गों पर सघन जांच व निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और किसी भी आपराधिक घटना की आशंका को समय रहते रोकना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.