Garhwa News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक घायल
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: भवनाथपुर। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर कड़िया धाम स्थित तीखे मोड़ के समीप गुरुवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझिंकी गांव निवासी एस कुमार रवि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में बाइक चलाते हुए अपने घर कोलझिंकी से ससुराल खरौंधी जा रहा था। उसी दौरान कड़िया धाम के समीप तीखे मोड़ पर उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से तत्काल उसे उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.