Garhwa News: अतिक्रमण हटाया गया
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को बरडीहा के अंबेडकर टोला पर सड़क पर किए गए सभी तरह के अतिक्रमण को हटाया गया। यह अतिक्रमण घर मालिकों को समझाने के बाद स्वयं हटा लिया। बीडीओ के द्वारा सड़क के अतिक्रमण मुक्त रखने और साफ सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। सफाई अभियान भी चलाया गया। सफाई अभियान सुबह लगभग 6.30 से लेकर 10.30 बजे तक चला। बीडीओ ने बताया कि सड़क के अतिक्रमण से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। अभियान में जिला पार्षद अर्चना प्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान सहित लगभग 150 की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सरकारी भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- Kushinagar News: अतिक्रमण के चलते गांव का सड़क बना नाला, ग्रामीणों में आक्रोश
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.