Garhwa News: अतिक्रमण और वाहन चालकों की मनमानी से हर दिन लगता है जाम
गढ़वा, जुलाई 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय की सड़कें अतिक्रमणकारियों की जद में हैं। शहर की सड़क से लेकर यात्री शेड तक अतिक्रमण होने से हर वर्ग परेशान है। शहर की सड़कों पर दुकान, ठेला लगाने का प्रचलन तो शुरू से ही रहा है लेकिन इन दिनों यात्री शेड पर भी फल दुकानदारों का कब्जा है। कोई बोलने वाला नहीं है। शहर में अतिक्रमण का नतीजा है कि आए दिन सड़क जाम रहता है। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और राहगीरों को होती है। शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बाइपास सड़क का निर्माण हुआ। उसके बाद भी शहर में वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ। शहर में वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उनमें शहरी क्षेत्र में टेंपो चालकों की मनमानी एक तो नीम ऊपर से करेला वाली कहावत चरितार्थ होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.