Garhwa News: अज्ञात विषैले जंतु के काटने से महिला हुई बेहोश
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सिदे गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात विषैले जंतु के काटने से 32 वर्षीय नुसरत खातून की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। पीड़िता अख्तर अंसारी की पत्नी है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे नुसरत शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर में काट लिया। घर लौटकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद उसे तेज दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। उसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले आए। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.